रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. बिजली विभाग में बढ़ती घूसखोरी को लेकर सलोन से बीजेपी विधायक अशोक कोरी का गुस्सा खुलकर सामने आया है. छतोह क्षेत्र में तैनात एसडीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए विधायक ने एसडीएम के सामने ही कड़ी नाराजगी जताई. इतना ही नहीं विधायक ने प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग रखी.

इसे भी पढ़ें- भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता… अखिलेश यादव ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया मैसेज, BJP को लेकर दिया बड़ा बयान

विधायक अशोक कोरी ने कहा कि क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारी खुलेआम घूसखोरी कर रहे हैं, जिससे आम जनता त्रस्त हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीओ की कार्यशैली के कारण क्षेत्र में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का माहौल बन गया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ऐसे अधिकारी हमारे क्षेत्र में नहीं चाहिए, जो घूसखोरी से जनता का जीवन नरक बना दें. विधायक ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही.

इसे भी पढ़ें- पापा नहीं, पापी है ये! 16 साल की बेटी के साथ सौतेले पिता ने कई बार किया रेप, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदगी की पोल

मौके पर मौजूद एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है. वहीं, स्थानीय लोगों ने भी विधायक की बात का समर्थन करते हुए बिजली विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर जल्द कार्रवाई की मांग की है. इस घटनाक्रम के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है और अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है.