राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। विक्रमोत्सव-2026 के तहत वाराणसी में आज शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य मंचन शुरू हो रहा है। यह सांस्कृतिक महोत्सव 5 अप्रैल तक चलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानाट्य का शुभारंभ करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा विश्वनाथ को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित करेंगे। यह वैदिक घड़ी भारतीय प्राचीन काल गणना पद्धति पर आधारित है। आगे अन्य ज्योतिर्लिंगों में भी इसे समर्पित करने की योजना है।

MLA राजेंद्र भारती के मामले को लेकर 11 बजे विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी 

मध्य प्रदेश के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी गुरुवार रात 11 बजे विधानसभा पहुंचे। पटवारी सीधे विधानसभा के प्रमुख सचिव के चेंबर में जा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द करने के लिए देर रात विधानसभा खोली गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर रात को विधानसभा सचिवालय को खोला गया है। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी रात 11 बजे विधानसभा पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद रहे। 

15 अप्रैल तक आएगा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड का लक्ष्य 15 अप्रैल 2026 तक दोनों कक्षाओं का रिजल्ट घोषित करना है। हालांकि आधिकारिक तारीख जल्द ही तय की जा सकती है। इस वर्ष दोनों परीक्षाओं में कुल 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

  • कक्षा 10वीं: लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी
  • कक्षा 12वीं: करीब 7 लाख छात्र-छात्राएं


परीक्षाएं पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्रोंपर आयोजित की गई थीं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से चल रहा है और अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मंडल ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। अंकों का डेटा ऑनलाइन अपलोड करने और अंतिम कंपाइलेशन का काम अंतिम दौर में है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार यदि मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा हुआ तो 15 अप्रैल तक रिजल्ट जारी हो सकता है।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को व्यस्त कार्यक्रम के साथ उज्जैन और वाराणसी का दौरा करेंगे। वे सुबह भोपाल से रवाना होकर उज्जैन जाएंगे और वहीं से इंदौर होते हुए वाराणसी पहुंचेंगे।

  • सुबह 08:15 बजे — भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना
  • सुबह 10:00 बजे — तारा मंडल, उज्जैन में “महाकाल The Master of Time” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे और उज्जैन साइंस सेंटर का लोकार्पण करेंगे।
  • दोपहर 02:05 बजे — उज्जैन से इंदौर पहुंचेंगे
  • दोपहर 02:15 बजे — इंदौर से वाराणसी के लिए प्रस्थान
  • शाम 04:30 बजे — वाराणसी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे
  • शाम 07:00 बजे — बी.एल.डब्ल्यू. मैदान, वाराणसी पहुंचेंगे
  • रात 08:00 बजे — बी.एल.डब्ल्यू. मैदान में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य मंचन देखेंगे

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m