कुमार इंदर, जबलपुर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाईकोर्ट पहुंचे। राहुल गांधी के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि मामला चल रहा है। राहुल गांधी ने मानहानि मुकदमे को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी
दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने मानहानि मुकदमा दायर किया था। राहुल गांधी की याचिका पर 1 हफ्ते बाद सुनवाई होगी। एमपी एमएलए कोर्ट राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी कर चुका है। याचिका में आरोप है कि राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना ही मुकदमा दर्ज किया गया।
सियासतः राजेंद्र भारती मामले में अरुण यादव ने सरकार पर बोला हमला, लिखा- वाह रे विधानसभा की न्याय
पनामा पेपर्स लीक में कार्तिकेय चौहान का नाम
राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक में कार्तिकेय चौहान का नाम लिया था। 2018 में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने बयान दिया था। राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कार्तिकेय चौहान ने भोपाल MPMLA कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। राहुल गांधी ने झाबुआ में एक सभा में पनामा पेपर्स लीक में शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम लिया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

