Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव की है, जहां आज शुक्रवार 3 अप्रैल की सुबह आम के पेड़ पर संदिग्ध हालत में नाबालिग का शव झूलता हुआ मिला।
परिजनों में मचा कोहराम
पेड़ पर लड़की के शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतका की पहचान अमरख गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी स्व मोहम्मद शकील की 14 वर्षीय बेटी जलीना खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके पर जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से कुछ जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। युवती ने आत्महत्या की है? या फिर किसी ने उसकी हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटका दिया, जिससे यह खुदकुशी का मामला प्रतित हो। इस बात की अभी तक पुष्टी नहीं हो पाई है।
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पुलिस प्रेम-प्रसंग, पारिवारिक विवाद समेत अन्य सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें- शादी के महज 40 दिन बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड, पति पर दहेज का आरोप
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

