इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ईरान के आसमान में अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराने का दावा किया था. इसके कुछ घंटों बाद दावा किया जा रहा है कि इस फाइटर जेट के पायलट को भी जिंदा कैप्चर कर लिया गया है. ईरानी न्यूज एजेंसी के मुताबित हिट हुए विमान से इजेक्ट होने के बाद अमेरिकी पायलट को ईरानी सेना ने पकड़ लिया है. यह अमेरिका और इजरायल के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका साबित हो सकता है.

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान की IRGC ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार को अमेरिका के एक बेहद आधुनिक F-35 फाइटर जेट को मार गिराया है. ईरानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक विमान गिरने के बाद पायलट सुरक्षित इजेक्ट हो गया था, जिसे ईरानी सेना ने अपनी हिरासत में ले लिया है.

न्यूज एजेंसी तसनिम के मुताबिक, रिपोर्ट में बताया गया है कि जैसे ही IRGC के एडवांस डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी फाइटर जेट F-35 को निशाना बनाया, पायलट ने खुद को बचाने के लिए इजेक्ट किया और ईरानी जमीन पर लैंड कर गया. इसके बाद वो भाग खड़ा हुआ और अमेरिकी सेना ने अपने पायलट को ईरान की सीमा से सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन इससे पहले ही ईरानी सेना ने पहले ही हिरासत में ले लिया. ये घटना पश्चिमी ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के आसपास हुई है.

अभी तक ईरानी सेना या सरकार की तरफ से इस पायलट के कैप्चर का कोई ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अगर वाकई अमेरिकी पायलट पकड़ा गया है तो ये ट्रम्प के लिए बहुत बड़ी हार साबित हो सकती है।

F-35 अमेरिका का वो विमान जिसे ‘अजेय’ माना जाता था. IRGC ने दावा किया है कि ये दूसरा F-35 है जिसे हिट किया गया है. IRGC का कहना है कि घुसपैठ करने वाला यह विमान पूरी तरह तबाह हो गया है. दावा किया जा रहा है कि ये विमान मशहूर ‘लेकनहीथ स्क्वाड्रन’ का हिस्सा था, जो अमेरिका की सबसे घातक हवाई ताकतों में से एक मानी जाती है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m