जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा और समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है.
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल, मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा.प्रा.वि. पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी और जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा.प्रा.वि. तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा और रा.उ.प्रा.वि. तिमली और कण्डूली बड़ी में भी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में उपरोक्त तिथियों (4 और 6 अप्रैल 2026) को अवकाश रहेगा.
इसे भी पढ़ें : सीएम धामी ने किया ‘जुगमंदर हॉल’, कहा- शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही सरकार
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

