National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (3 अप्रैल 2026) की खबरों में ट्रंप ने सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को ‘जबरन रिटायर’ किया, मालदा प्रोटेस्ट के दौरान 7 जजों को बंधक बनाने की जांच NIA करेगी, फेक इंश्योरेंस पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रंप का फार्मा कंपनियों पर कहर, 100% तक टैरिफ की चाबुक, ईरान युद्ध में अमेरिका ने उतारा अपना सबसे खतरनाक हथियार प्रमुख रहा।

ट्रंप ने सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को ‘जबरन रिटायर’ किया
US Army Chief Of Staff Randy George Retired: ईरान युद्ध (Iran War) के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को ‘जबरन रिटायर’ कर दिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) ने देश के आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज से पद छोड़ने को कहा है। इसके साथ ही जॉर्ज को तुरंत इस्तीफा देने को कहा है। हेगसेथ ने आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ को बदलने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब अमेरिका सेना ईरान के खिलाफ एक भीषण सैन्य अभियान में उलझी हुई है। उप प्रमुख जनरल क्रिस्टोफर ला नेवे कार्यवाहक सेना प्रमुख होंगे।

मालदा प्रोटेस्ट के दौरान 7 जजों को बंधक बनाने की जांच NIA करेगी
West Bengal Judicial Officers Hostage Case: पश्चिम बंगाल के मालदा (Malda) में प्रोटेस्ट के दौरान 7 जजों को बंधक बनाने की मामले की जांच नेशनल जांच एजेंसी यानी एनआईए (NIA) करेगी। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देश पर चुनाव आयोग (election Commission) ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है। दरअसल मामले की सुनवाई करते हुए देश के शीर्ष न्यायालय ने कहा था कि यह घटना राज्य प्रशासन की विफलता को भी उजागर करती है। वहीं दूसरी तरह मामले में कोलकाता पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करेत हुए 2 TMC पार्षदों सहित 6 लोगों पर FIR दर्ज की है।

फेक इंश्योरेंस पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Supreme Court Strict On Fake Insurance Policies: फेक इंश्योरेंस पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रूख अख्तियार किया है। देश के शीर्ष न्यायालय ने एक मामले में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी (National Insurance Company-NIC) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) को एक आपराधिक मामले में आरोपी बनाने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने का भी निर्देश दिया है। कंपनी पर आरोप है कि मोटर दुर्घटना से जुड़े मामले में एक फेक इंश्योरेंस पॉलिसी पर भरोसा किया गया था।

ट्रंप का फार्मा कंपनियों पर कहर, 100% तक टैरिफ की चाबुक
Trump Tariffs on Pharma Companies : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं. इस आदेश के तहत, अमेरिका उन दवा कंपनियों द्वारा बनाई गई कुछ पेटेंटेड दवाओं पर 100 प्रतिशत तक का टैरिफ (शुल्क) लगा सकता है, जो आने वाले महीनों में ट्रंप प्रशासन के साथ “मोस्ट फेवर्ड नेशन” (सबसे पसंदीदा राष्ट्र) मूल्य निर्धारण समझौते तक पहुंचने में विफल रहती हैं.

ईरान युद्ध में अमेरिका ने उतारा अपना सबसे खतरनाक हथियार
अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) अब और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। यूएस अब ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर रहा है। ईरान भी इजराइल, कतर, यूएई और बहरीन में ताबड़तोड़ जवाबी हमला कर रहा है। ग्राउंड ऑपरेशन की संभवनाओं के बीच अमेरिका ने ईरान में अपना सबसे खतरनाक हथियार उतार दिया है। अमेरिका को ईरान को कर अंधा करने वाला ‘EA-37B कम्पास कॉल लड़ाकू विमान’ उतार दिया है। इसे रडार और GPS का काल कहा जाता है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
अमेरिका ने तेहरान के सबसे बड़े ब्रिज को किया ध्वस्त: अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े पुल को ध्वस्त कर दिया है, उसके बाद ईरान ने मध्य पूर्व क्षेत्र के आठ प्रमुख पुलों की एक सूची जारी की है जिससे अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद जैसे को तैसा जवाबी कार्रवाई का संकेत माना जा रहा है। ईरान की अर्ध-सरकारी फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने पुलों की हिट लिस्ट प्रकाशित करते हुए कहा कि गुरुवार को ईरान के सबसे ऊंचे बी1 पुल पर हुए दो हमलों के बाद खाड़ी देशों और जॉर्डन के कई प्रमुख पुल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के संभावित निशाने हो सकते हैं। (पढ़े पूरी खबर)
बंगाल चुनाव के लिए AIMIM ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट: Bengal AIMIM Candidates List: असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम (AIMIM) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 12 कैंडिडेट के नाम है। बारासात से मोनैम सरदार और करणदिघी से महबूब आलम पर दांव लगाया है। सूती से असदुल एसके को टिकट दिया है। (पढ़े पूरी खबर)
15 दिन में दूसरा F-35 फाइटर जेट किया ढेर: मिडिल ईस्ट की जंग के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने एक और अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है, साथ ही यह भी कहा कि गंभीर चोटों के कारण पायलट के बचने की संभावना नहीं है. ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी सेना के मुख्यालय, खतम अल-अंबिया के प्रवक्ता ने यह दावा किया है. इतना ही नहीं 4 फोटो भी शेयर किए गए हैं और दावा किया कि ये मार गिराए गए F-35 लड़ाकू विमान के टूटे-फूटे अवशेष हैं. (पढ़े पूरी खबर)
तालिबान ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कीः Taliban Surgical Strike on Pakistan: पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक का जवाब अफगानिस्तान की तालिबान सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक से दिया है। तालिबान ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। तालिबानी लड़ाकों ने डूरंड लाइन (Durand Line) पार कर खोस्त खुर्रम बॉर्डर के पास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। इस दौरान आर्टिलरी और टैंकों से लगातार गोलाबारी की। इसके बाद सैन्य अड्डे और गाड़ियों को फूंक डाला। इस हमले में 3 पाक सैनिकों की मौत हुई है। (पढ़े पूरी खबर)
एयरलाइंस कंपनियों के आगे झुकी मोदी सरकार: Modi Government Decision On Flight Favourite Seats: फ्लाइट में पसंदीदा सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने के फैसले को मोदी सरकार ने बदल दिया है। एयरलाइंस कंपनियों के आगे झुकते हुए केंद्र सरकार ने 15 दिन में ही अपने फैसले पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाला नियम 20 अप्रैल से लागू होना था। अब एयरलाइंस कंपनियों की आपत्ति पर झुकते हुए सरकार ने इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)
INS तारागिरी आज नेवी में शामिल: INS तारागिरी आज भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल हो जाएगा। इस महत्वपूर्ण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। यह युद्धपोत मझगांव डॉक शिप बिल्डिंग लिमिटेड द्वारा प्रोजेक्ट 17-ए के तहत तैयार किया गया है। तारागिरी, नीलगिरि-क्लास का चौथा युद्धपोत है, जो आगे आने वाली समुद्री चुनौतियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। (पढ़े पूरी खबर)
मिडिल-ईस्ट जंग: अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानियों की तारीफ की और कहा कि वे ताकतवर और सम्मान योग्य हैं। ट्रंप ने बताया कि ईरान के साथ बातचीत का सही समय अब आ गया है और अमेरिका जल्द समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा कि इज़राइल उनका सहयोगी है और उनकी सैन्य कार्रवाई उनके संकेत पर ही रुकेगी। यह बयान उनके पहले के रुख से अलग नजर आता है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

