लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन का परिवार इन दिनों किसी राजनीतिक गठबंधन से कम नहीं दिखता. दिलचस्प बात यह है कि परिवार का हर सदस्य अलग-अलग दलों के साथ अपनी किस्मत आजमा रहा है. सैंटियागो मार्टिन का राजनीतिक दुनिया के साथ रिश्ता दशकों पुराना है. वे हमेशा ही चुनावी चंदे के माध्यम से DMK, AIADMK और BJP जैसी बड़ी पार्टियों के बड़े समर्थकों में से एक रहे हैं. लेकिन अब उनकी रणनीति में बदलाव आया है. पहले यह परिवार केवल परदे के पीछे से काम करता था, अब वे सीधे तौर पर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए हैं.
‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन का परिवार तमिलनाडु और पुडुचेरी की राजनीति में कदम रखा है. उनकी पत्नी लीमा रोज AIADMK से, बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन LJK से और दामाद आधव अर्जुन TVK से चुनाव लड़ रहे हैं.
‘लॉटरी किंग’ के नाम से मशहूर सैंटियागो मार्टिन के परिवार ने तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा के माध्यम से सियासी दुनिया में कदम रखा है. मार्टिन की पत्नी लीमा रोज मार्टिन, त्रिची के लालगुडी से AIADMK के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं और स्थानीय राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं. वहीं उनके बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन, जिन्होंने लाचिया जननायगा काची (LJK) नाम की पार्टी बनाई है, पुडुचेरी के कामराज नगर सीट से AINRC-BJP गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.
तीनों सदस्य 2026 विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिससे मार्टिन परिवार का राजनीतिक दबदबा बढ़ रहा है. मार्टिन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर जोस चार्ल्स मार्टिन का कहना है कि यह पॉलिटिकल वेंचर परिवार की कोई स्ट्रेटेजिक चाल नहीं थी. वे कहते हैं, एक वाइब्रेंट डेमोक्रेसी में, हर परिवार के सदस्य के लिए एक ही पॉलिटिकल आइडियोलॉजी को मानना जरूरी नहीं है.
वहीं, सैंटियागो मार्टिन परिवार का दामाद, आधव अर्जुन, जो थोल थिरुमावलवन की लीडरशिप वाली वीसीके में काम करने के बाद फरवरी 2025 में नेता सह अभिनेता विजय की नेतृत्ववाली वाली पार्टी TVK में शामिल हो गए थे. वह चेन्नई के विल्लीवक्कम से चुनाव लड़ रहे हैं.
38 साल के जोस चार्ल्स ने दो साल पहले पुडुचेरी से अपना सियासी सफर शुरू किया था. चार्ल्स ने दिसंबर 2025 में LJK बनाने से पहले, जोस चार्ल्स मंद्रम नाम का एक वेलफेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था.
लीमा रोज मार्टिन की AIADMK में एंट्री भी उतनी ही तेजी से हुई है. मार्टिन फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी के तौर पर उन्होंने टी आर पारिवेंधर की इंधिया जनानायगा काची में 14 साल तक काम किया, लेकिन कभी चुनाव नहीं लड़ा. फरवरी में एआईएडीएमके में शामिल हुईं. उसके बाद उन्हें पार्टी की महिला इकाई का संयुक्त सचिव बनाया गया और अब उन्हें लालगुडी से उन्हें चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है.
आधव अर्जुन ने अपने चुनावी पदार्पण के लिए विल्लीवक्कम को चुना है. फरवरी 2025 में TVK में शामिल होने के बाद से, पार्टी के भीतर उनका प्रभाव लगातार बढ़ा है. राजनीतिक पर्यवेक्षकों का तर्क है कि परिवार का बढ़ता प्रभाव उसके वित्तीय दबदबे से जुड़ा हुआ है.
हालांकि, चार्ल्स इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं. उनका कहना है, ‘हमारी लोकप्रियता को सिर्फ पैसे के प्रभाव से जोड़कर देखना हमारे काम और जमीनी मेहनत को नजरअंदाज करने जैसा है. यह एक तरह की हताशा को दर्शाता है, न कि सच्चाई को.’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

