जालंधर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पिछले साल जालंधर के गांव रायपुर रसूलपुर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार्जशीट दायर कर दी है। इस जांच में खुलासा हुआ है कि इस हमले के तार सीधे तौर पर पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े हुए हैं। NIA ने अपनी चार्जशीट में पाकिस्तान में छिपे गैंगस्टर शहजाद भट्टी को मुख्य साजिशकर्ता बताया है और उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया है।
भट्टी के अलावा, दीपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपन राणा का नाम भी चार्जशीट में शामिल है, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल 16 मार्च, 2025 की सुबह रायपुर रसूलपुर गांव में रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंका गया था।
जांच के अनुसार, शहजाद भट्टी ने विदेश से एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए इस हमले की पूरी प्लानिंग की थी। यह हमला केवल एक व्यक्तिगत रंजिश नहीं, बल्कि एक बड़े आतंकी नेटवर्क का हिस्सा था। इस नेटवर्क का उद्देश्य टारगेट किलिंग, युवाओं की भर्ती और भारत में हथियारों व गोला-बारूद की तस्करी करना है। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शहजाद भट्टी समेत 7 आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों पर यूएपीए, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

NIA की जांच में बड़े खुलासे
NIA की जांच के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी दीपेंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय स्तर पर हमलावरों को साजो-सामान (लॉजिस्टिक्स) मुहैया कराए थे। वह अवैध हथियारों और विस्फोटकों के प्रबंधन में भी सीधे तौर पर शामिल था। पंजाब पुलिस ने मार्च 2025 में इस मामले की शुरुआती जांच की थी, जिसे दिसंबर 2025 में NIA ने अपने हाथ में ले लिया था।
- कैबिनेट बैठक करेंगे ओडिशा के CM मोहन चरण माझी, विकास से जुड़े 7 बड़े प्रस्तावों पर होगी मुहर
- महाराष्ट्र के नांदेड़ में गैंगवार! आधी रात को दो गैंग के बीच खूनी संघर्ष, तलवार-खंजर से हमला; 3 युवकों की बेरहमी से हत्या
- कुंडली में शनिदेव की है अशुभ स्थिति, तो कर लें ये उपाय …
- मैहर महर्षि विद्या मंदिर में आध्यात्मिक जन जागरण: स्टूडेंट्स और शिक्षकों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
- ‘मुझे कमरे में बंद करके…’, पुलिस पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, युवक बोला- कार्रवाई करो नहीं तो…

