भारत में कब खुला था पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच आइए जानते हैं भारत में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट कब शुरू हुआ था.

भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव होमी जहांगीर भाभा ने रखी थी. इन्हें अक्सर भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का जनक कहा जाता है.

सरकार के सहयोग से उनकी सोच का मकसद परमाणु तकनीक का इस्तेमाल शांतिपूर्ण कामों के लिए करना था.

इसमें सबसे जरूरी बिजली बनाने का प्लान था. एक लंबी अवधि की रणनीति के चलते ही आखिरकार तारापुर पावर प्लांट की स्थापना हुई.

तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र का निर्माण 1960 के दशक में शुरू हुआ और यह 28 अक्टूबर 1969 को चालू हो गया.

इसके साथ ही भारत ने कमर्शियल परमाणु ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में कदम रखा.

उस समय यह एशिया के ऐसे शुरुआती केंद्रों में से एक था जो उस दौर में भारत की तकनीकी महत्वाकांक्षा को दर्शाता था.

राज्यसभा में कितना ताकतवर होता है डिप्टी लीडर का पद, जिससे राघव चड्ढा को ‘आप’ ने हटाया