दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शनिवार को दक्षिण-पूर्व जिले के बदरपुर इलाके में कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा के साथ मुठभेड़ की। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली लगने से सलीम घायल हो गया और मौके पर ही उसे काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। ये आरोपी हत्या, हत्या की कोशिश और चोरी/सेंधमारी सहित 75 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल था. साथ ही शहर में 20 से ज्यादा सक्रिय मामलों में वांछित भी था. 

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा घायल हो गया. उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और सेंधमारी सहित 75 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 20 से अधिक मामलों में वह वांछित था.

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा बेहद शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और सेंधमारी समेत 75 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. इतना ही नहीं, वह 20 से ज्यादा मामलों में वांछित भी चल रहा था. उसकी तलाश लंबे समय से दिल्ली पुलिस कर रही थी.

सलीम उर्फ गंजा का नाम दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या में भी सामने आ चुका है. इसके अलावा वह सलीम गैंग के एक अन्य सदस्य की हत्या में भी शामिल रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी नासिर और दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य है और क्षेत्र में संगठित अपराध को अंजाम देता रहा है.

पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई. दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा घायल हो गया और मौके पर ही काबू कर लिया गया. पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. मुठभेड़ के बाद मौके से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस की कार्रवाईदिल्ली पुलिस ने कहा कि इलाके में सक्रिय अपराधियों पर सख्त नकेल कसी जा रही है। मुठभेड़ के बाद बदरपुर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास ये हथियार कहां से आए और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

जांच में यह भी सामने आया है कि घायल आरोपी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या की साजिश और वारदात में भी शामिल रहा है। वह वर्तमान में नासिर और दानिश पहलवान गिरोह के लिए काम कर रहा था और इलाके में अपनी दहशत फैलाने की कोशिश में जुटा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m