शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में कुल 66 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। इसमें चार उपाध्यक्ष और 23 महासचिव सहित अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
अलका लांबा की हरी झंडी मिलने के बाद यह सूची आधिकारिक रूप से जारी की गई है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नई कार्यकारिणी प्रदेश भर में महिला कांग्रेस को मजबूत बनाएगी और महिलाओं के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करेगी। नई टीम में विभिन्न जिलों से महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही जिला स्तर की कार्यकारिणियों की घोषणा भी की जा सकती है।
यहां देखें पूरी लिस्ट



Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

