चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने टैक्स बकाया निपटाने के लिए लागू ‘वन टाइम सेटलमेंट (OTS)-2025’ योजना की समय सीमा बढ़ा दी है। अब टैक्सदाता 31 मार्च की बजाय 31 मई 2026 तक इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह फैसला टैक्सदाताओं से मिले सुझावों के आधार पर लिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने बकाया मामलों का निपटारा कर सकें।
सरकार ने दी अंतिम चेतावनी
मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह डेडलाइन बढ़ाना आखिरी मौका है। इसके बाद भी बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकार पहले ही करीब 8 हजार डिफॉल्टरों की संपत्तियां चिन्हित कर चुकी है। जरूरत पड़ने पर इन संपत्तियों को जब्त कर नीलाम किया जा सकता है।

योजना को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
- राज्य सरकार के अनुसार, OTS-2025 योजना को अच्छा प्रतिसाद मिला है।
- अब तक 9,151 आवेदन प्राप्त हुए
- 134.21 करोड़ रुपये की वसूली की गई
- कारोबारियों को 446.17 करोड़ रुपये की राहत दी गई
- इससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है और लंबित टैक्स विवादों में कमी आई है।
पिछली योजनाओं में भी दिखा असर
- वित्त मंत्री के मुताबिक, पिछली OTS योजनाओं में भी अच्छा रुझान देखने को मिला था।
- 2022-23 (OTS-2): 2,487 मामलों का निपटारा
- 2023-24 (OTS-3): करीब 70 हजार आवेदन निपटाए गए.
सरकार का मानना है कि ऐसी योजनाएं टैक्स विवादों को खत्म करने और राजस्व बढ़ाने में प्रभावी साबित हो रही हैं।
- कृषि विवि में राज्य के 150+ कृषि अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण: शहला निगार ने हरित खाद, नीली-हरी शैवाल और जैव उर्वरकों के उत्पादन और उपयोग पर दिया जोर, खरीफ सीजन से पहले किसानों तक तकनीक पहुंचाने के निर्देश
- प्यार, वादा और हवस का खेलः शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदगी की पोल
- अंधविश्वास में हैवान बना युवक: जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- CG Crime News : छत्तीसगढ़ में पहली बार पकड़ाया हाइड्रोपोनिक गांजा, बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे 2 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- मध्यप्रदेश को सड़क के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात: इटारसी-बैतूल टाइगर कॉरिडोर का 22 किमी हिस्सा बनेगा 4-लेन, 758 करोड़ रुपये मंजूर

