शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश को सड़क परिवहन क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर को 4-लेन बनाने की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 758 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह क्षेत्र खेती-बाड़ी का बड़ा केंद्र है। यहां कोयला, तांबा, ग्रेफाइट और सीसा-जस्ता जैसे प्राकृतिक संसाधनों की भरपूर उपलब्धता है। 4-लेन हाईवे बनने से पूरे क्षेत्र में माल ढुलाई का समय काफी कम हो जाएगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और किसानों को अपने उत्पाद बाजारों व मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी।
परियोजना की खास बात यह है कि वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11 विशेष अंडरपास और ओवरपास बनाए जाएंगे। इससे आसपास के वन क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं और वन्यजीवों की मौत के मामलों में काफी कमी आएगी। इस 22 किलोमीटर के बचे हुए हिस्से को 4-लेन में अपग्रेड करने के बाद पूरा ग्वालियर-बैतूल कॉरिडोर 4-लेन हाईवे बन जाएगा। इससे यात्रा का समय कम होगा, पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और माधव नेशनल पार्क, रातापानी तथा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इको-टूरिज्म को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

