महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के कारण रिक्त हुई बारामती विधानसभा सीट पर उनकी पत्नी एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को निर्विरोध निर्वाचित किए जाने के लिए सभी दलों से शनिवार को समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपराओं का सम्मान करने के लिए सुनेत्रा पवार का समर्थन करने में आम सहमति का आग्रह किया।
पुणे की बारामती विधानसभा सीट पर सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ रही हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि बारामती विधानसभा चुनाव निर्विरोध हो।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुनेत्रा पवार को महायुति की उम्मीदवार के तौर पर पक्का किया और विपक्ष से गुज़ारिश की कि वे दिवंगत उपमुख्यमंत्री के सम्मान में उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करें। उन्होंने फिर दोहराया कि ऐसा कदम महाराष्ट्र की उस राजनीतिक परंपरा को कायम रखेगा, जिसके तहत किसी दिवंगत नेता के परिवार के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा जाता। साथ ही यह अजित पवार के इस निर्वाचन क्षेत्र और राज्य के लिए दिए गए योगदान का सम्मान करते हुए गरिमा भी बनाए रखेगा। फडणवीस ने राकांपा (अविभाजित) विधायक और पूर्व गृह मंत्री आर. आर. पाटिल के निधन के बाद हुए निर्विरोध उपचुनाव का उदाहरण दिया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे बड़े दिल का परिचय देते हुए सुनेत्रा पवार को निर्विरोध चुने जाने का समर्थन करें, लेकिन कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह उम्मीदवार उतारेगी। इस सिलसिले में सुनेत्रा पवार ने शनिवार को उद्धव ठाकरे से बात की है।
दूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने स्पष्ट किया है कि पार्टी बारामती और राहुरी दोनों उपचुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। एक-दो दिनों में इस पर फैसला लिया जाएगा। दोनों सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।
यह अपील शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और पार्टी सांसद संजय राउत के मुंबई में यह घोषणा करने के कुछ ही घंटों बाद आई कि पार्टी बारामती उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। NCP नेता सुनेत्रा पवार ने भी उद्धव ठाकरे से बात की और निर्विरोध चुनाव के लिए समर्थन मांगा।
शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शप) ने घोषणा की है कि वह बारामती में होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ेगी, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस ने कहा है कि वह चुनाव को निर्विरोध नहीं होने देगी। सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और 26 फरवरी को सर्वसम्मति से राकांपा की अध्यक्ष के रूप में चुनी गईं। बारामती के अलावा अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। यह उपचुनाव भाजपा विधायक शिवाजी कार्दिले के निधन के कारण जरूरी हो गया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

