सोहराब आलम/मोतिहारी। शहर में जहरीली शराब का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस दर्दनाक घटनाक्रम में अब आठवें व्यक्ति मोहम्मद इलियास अंसारी की भी मौत हो गई है। अपनी लाड़ली को ससुराल विदा करने के कुछ ही घंटों बाद पिता की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
बेटी की विदाई के बाद पी थी शराब
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद इलियास अंसारी ने हाल ही में अपनी बेटी का निकाह संपन्न कराया था। कल ही उन्होंने अपनी बेटी को विदा किया था। बताया जा रहा है कि विदाई के बाद उन्होंने शराब का सेवन किया और आज सुबह दोबारा शराब पी ली जिसके तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
तबीयत बिगड़ते देख परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि नियति को कुछ और ही मंजूर था अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही इलियास अंसारी ने दम तोड़ दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
कर्ज के बोझ और तीन बेटियों का भविष्य
मृतक के भाई मोहम्मद गुलबास अंसारी ने भारी मन से बताया कि इलियास की तीन बेटियां हैं। उन्होंने कर्ज लेकर अपनी दो बेटियों की शादी की थी जबकि एक बेटी अभी भी कुंवारी है। घर के मुखिया की इस तरह अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक और मानसिक संकट खड़ा हो गया है। कर्ज के बोझ तले दबे इस परिवार के लिए अब भविष्य की राह और भी कठिन हो गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

