अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम। रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल से मानवता की एक मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है। पिछले सप्ताह चेनारी के खैरा गांव में बिजली ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से सदानंद तिवारी नामक व्यक्ति की असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद उनके शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने के लिए सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने एक अनोखी और सराहनीय शुरुआत की है।
अनुमंडल कार्यालय में दान पात्र की स्थापना
मृतक के आश्रितों की अतिरिक्त आर्थिक सहायता के लिए एसडीएम के निर्देश पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक दान पात्र स्थापित किया गया है। डॉ. नेहा कुमारी ने खुद इस मुहिम की शुरुआत करते हुए आम जनता और कार्यालय कर्मियों से अपील की है कि वे अपनी स्वेच्छा और क्षमता अनुसार इस फंड में योगदान दें। इस दान पात्र से एकत्रित हुई पूरी राशि सीधे सदानंद तिवारी के परिजनों को सौंपी जाएगी।
एक सप्ताह तक चलेगा विशेष फंड रेजर
बता दें कि बिजली हादसे के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश देखा गया था जिसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आपदा राहत के तहत 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध करा दी है। हालांकि, परिवार की भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन ने व्यक्तिगत स्तर पर यह सहायता मुहिम छेड़ी है। यह फंड रेज़र अभियान आज से अगले एक सप्ताह तक चेनारी प्रखंड कार्यालय और सासाराम अनुमंडल कार्यालय में निरंतर जारी रहेगा।
एसडीएम की अपील: सहयोग के लिए आगे आएं
मीडिया से बात करते हुए एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने कहा कि यह एक सामूहिक प्रयास है। सरकारी सहायता अपनी जगह है लेकिन एक समाज के तौर पर हमारा कर्तव्य है कि हम मुसीबत में पड़े परिवार के साथ खड़े हों। उन्होंने विश्वास जताया कि लोगों के छोटे-छोटे अंशदान से पीड़ित परिवार को एक बड़ी राहत मिलेगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

