लुधियाना : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित ‘सीरत हॉस्पिटल’ में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिजन का कहना है कि महिला को सही समय में इलाज नहीं मिला। उन्होंने डॉक्टरों पर इलाज में बड़ी कोताही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज की हालत को गंभीरता से नहीं लिया। घर वालो का कहना है कि अगर समय रहते सही इलाज मिल जाता या उन्हें सही जानकारी दी जाती, तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।
गेट पर बैठे परिजन
गुस्साए परिवार और उनके समर्थकों ने अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात और अस्पताल के कामकाज पर भी असर पड़ा। महिला की मौत के बाद किसी को सुध नहीं है सभी का रो रो कर बुरा हाल है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना शिमलापुरी की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार को शांत करने और उन्हें इंसाफ का भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- रिश्ता हुआ शर्मसार : कलयुगी चाची ने 2 साल की मासूम से की दरिंदगी, थाने में FIR दर्ज
- पाकिस्तान का नामोनिशान नक्शे से मिट जाएगा.. ख्वाजा आसिफ पर जमकर भड़के बीजेपी नेता आरपी सिंह
- RCB vs CSK IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर, चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 251 रन का लक्ष्य, डेविड और पडिक्कल ने जड़े अर्धशतक
- MP में जानलेवा इलाज: गर्भवती की सर्जरी के बाद पेट के अंदर नेपकिन भूल गए डॉक्टर, दर्द उठा तो बनाया अनोखा बहाना
- बिहार में खुला देश का पहला सिल्वर ज्वेलरी मॉल ‘बनवारीलाल चांदीवाला’, प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने किया उद्घाटन

