निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में एक सराफा व्यापारी के सोने-चांदी से भरे 2 बैग चोरी हो गए। एक बदमाश ने पलक झपकते बैग को लेकर रफू चक्कर हो गया। पूरी घटना बरघाट इलाके की है। 

यह भी पढ़ें: Ratlam Drug Factory Case: मास्टरमाइंड दिलावर खान समेत 4 की 16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, नशे के कारोबार से की थी कमाई

दरअसल, महाजन ज्वेलर्स संचालक अपनी दुकान बंद कर कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार रोकने पर एक युवक ने मौका पाकर अंदर रखे सोने-चांदी से भरे दो बैग पलक झपकते ही पार कर दिए और मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहा है। 

यह भी पढ़ें: पलभर में उजड़ गया परिवार: 4 बकरा-बकरी, 10 मुर्गियां आग में जिंदा जले, मेहनत की कमाई और आशियाना सब कुछ जलकर राख

इस घटना से व्यापारी की लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m