लखनऊ. मिर्जापुर में उद्घाटन होने के कुछ दिन बाद ही पीपा पुल धराशायी हो गया. जिसे लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा, जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में उद्घाटन के फूल सूखने से पहले ही भाजपा की बनाई सड़क धंस क्यों जाती है? ⁠ग्रीन कॉरिडोर, विलीन कॉरिडोर क्यों हो जाता है? पुल क्यों टूट जाता है? हाईवे हाय-हाय क्यों करने लगते है? टंकी क्यों धराशायी हो जाती है? छत क्यों आंसू टपकाने लगती है?

इसे भी पढ़ें- लूपहोल्स नहीं पकड़ पा रहे ‘बाबा’ जी? 14 दिन में ही बह गया मजबूत विकास का दावा, एक आंधी भी नहीं झेल पाया 2 करोड़ 45 लाख का पीपा पुल, ऐसे हो रहा UP का नवनिर्माण?

बता दें कि यह पीपा पुल गंगा नदी पर बना है, जो नेवढ़िया घाट से गेगराव घाट को जोड़ता है. इस पुल से भदोही के महाराजगंज के साथ ही मिर्जापुर सिटी और मझवां ब्लॉक के कई गांव तक आवागमन होता था. मिर्जापुर जनपद में पीपा पुल क्षतिग्रस्त होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिन पहले सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा के उद्घाटन किया गया पीपा पुल 15 दिन में ही क्षतिग्रस्त हो गया था. अब मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य के उद्घाटन किया गया पीपा पुल 14 दिन में ही तेज हवा में उड़ गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- योगी के हस्ताक्षर से कट रही गाय! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे विधानसभाओं का भ्रमण, गो हत्या बंद करने वाली सरकार चुनने का करेंगे आह्वान

14 दिन में धराशायी

मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य 14 दिन पहले पीपा पुल का उद्धाटन किया था. 2 करोड़ 45 लाख की लागत से तैयार पीपा पुल एक भी आंधी नहीं झेल पाया. पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद मिर्जापुर PWD के अधिशासी अभियंता ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 3 अप्रैल को तेज आंधी आने के कारण पानी बढ़ गया था. किनारा खिसक रहा है, जिसके कारण दो दिन आवागमन बाधित रहेगा. मरममत के बाद 6 अप्रैल को पीपा पुल फिर से खोल दिया जाएगा.