अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीम उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है। उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की स्थिति के बीच भी प्रधानमंत्री ने जिस तरह से देश में तेल एवं गैस के दामों को नियंत्रित रखा है, यह सराहनीय है।
बहुत कुछ पीएम मोदी के हाथ में नहीं- उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, आज पूरा दुनिया तेल तथा गैस के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है। ऐसे में भारत की स्थिति अभी भी सामान्य बनी हुई है। जबकि बहुत कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में नहीं है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित करके रखे हुए हैं।
कुशवाहा ने कहा कि, जहां से तेल तथा गैस की आपूर्ति होती है। वहां बम-बारूद बरस रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री की कार्य कुशलता के कारण आज भारत में लोग सामान्य रूप से जीवन जी रहे हैं और इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हैं।
वैश्विक संकट में भारत का मजबूत नेतृत्व- कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि, आम लोग आज भी सामान्य तरीके से जीवन जी पा रहे हैं, जो केंद्र सरकार के संतुलित प्रबंधन को दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और फैसलों को मौजूदा वैश्विक संकट के दौर में मजबूत नेतृत्व का उदाहरण बताया। कुशवाहा के इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
शहरों में शुरु हुआ पलायन
गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध की वजह से देश में एलपीजी की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। उपरेंद्र कुशवाहा भले ही एलपीजी और पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता की बात कर रहे हैं, लेकिन हालात ठिक इसके उलट है। एक तरफ जहां लोगों को समय से एलपीजी गैस नहीं मिल पा रहा है। वहीं, दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों से धीरे-धीरे पलायन भी शुरू हो चुका है। वहीं, कमर्शियल गैस की सप्लाई रोके जाने से कई होटल और रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

