सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले के पशुरामपुर गांव से आज रविवार की शाम एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रेमी से शादी को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर जैसी सामने आई, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और लोग उससे नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। हालांकि प्रेमिका प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही।
प्रेमी ने दी खुदकुशी की धमकी
मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी भी करना चाहते हैं। लेकिन घरवाले इस रिश्ते को मंजूरी देने से राजी नहीं है। टावर पर चढ़ने से पहले प्रेमिका ने फोन पर प्रेमी से बात की थी। प्रेमी का कहना है कि अगर शादी नहीं होगी तो वह खुद को करंट लगाकर जान दे देगा। वहीं, इधर प्रेमिका टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ी प्रेमिका पिपरा कोठी थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
मौके पर पुलिस की टीम मौजूद
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवती को समझाने और उसे नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। वे लगातार उसे नीचे उतरने और उसकी बातों को सुनने का आश्वासन दे रहे हैं। हालांकि रात का समय होने से रेसक्यू करने में परेशानी हो रही है। हालांकि किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए मौके पर एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद कराई गई है।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि, मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को तैनात किया गया है। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अन्य कदम उठाने के लिए घटना की सूचना एसडीएम चकिया एवं वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

