शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर होटल में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 14 दिन की दोस्ती और फिर बनाया हवस का शिकार।

पीड़िता ने इसी साल 12वीं पास की है

दरअसल घटना कजलीखेड़ा क्षेत्र की है जहां युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल के कमरे में दरिंदगी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 18 साल की पीड़िता ने इसी साल 12वीं पास की है।

आरोपी ललिता नगर का रहने वाला आकाश ठाकुर

आरोपी की पहचान ललिता नगर के आकाश ठाकुर के तौर पर हुई है। दुष्कर्म के बाद आरोपी शादी के वादे से मुकर गया। वादे से मुकरने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और रेप की शिकायत दर्ज कराई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m