पश्चिम बंगाल के बेहाला पश्चिम स्थित परणश्री इलाके में TMC और BJP के बीच टकराव हो गया. एयरपोर्ट के पास स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ और पोस्टर फाड़ने का आरोप तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. भारी संख्या पुलिस बल तैनात किया गया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से रत्ना चट्टोपाध्याय के खिलाफ कथित तोड़फोड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, पर्णश्री इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान हुई इस घटना को लेकर 5 अप्रैल को केस दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई है.
चुनावी माहौल के बीच बंगाल में एक बार फिर बवाल सामने आया है. यहां के बेहाला पश्चिम में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया.
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता उनके चुनाव कार्यालय में अपने पार्टी के पोस्टर लगाने पहुंचे थे. उन लोगों ने इसका विरोध किया और साफ कहा कि यह उनका कार्यालय है, जहां किसी दूसरी पार्टी के पोस्टर या बैनर नहीं लगाए जा सकते. इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया, जो झड़प में बदल गया.
आरोप है कि कुछ ही देर बाद 30 से 40 की संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता पहुंच गए. उन्होंने भाजपा कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली. इस दौरान भाजपा नेता इंद्रनील खान के पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए. इसके बाद भाजपा नेता के समर्थक थाने के सामने पहुंचे. पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए. उनकी पुलिस से बहस हो गई.
इस दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब एक पुलिसकर्मी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और भाजपा समर्थकों ने उस पर हमला बोल दिया. भाजपा नेता इंद्रनील खान का कहना है कि उनके पास इस घटना के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं. वो इसे सबूत के तौर पर पेश करेंगे. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग कर डाली.
उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि पानिहाटी से उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने एक वीडियो इंटरव्यू में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है. तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि रत्ना देबनाथ (आरजी कर रेप-मर्डर केस की पीड़ित की मां) ने ममता बनर्जी के लिए कहा है, “मैं उसे पीट-पीटकर मार डालूंगी.”
पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है. वहीं, भारत निर्वाचन आयोग ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई की बात कही है. हालांकि, इस मामले में अब तक रत्ना चट्टोपाध्याय या टीएमसी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

