कमल वर्मा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर के प्रसिद्ध प्राचीन अचलेश्वर मंदिर में एक भक्त के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। भक्त ने पुजारी पर आरोप लगाया है कि उसने जो प्रसाद भगवान के लिए अर्पित करने को पुजारी को दिया उसे पुजारी ने भगवान पर फेंक कर चढ़ाया था। जिसे लेकर भक्त का पुजारी से विवाद हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें पुजारी मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। भक्त का आरोप हैं कि पुजारी ने मारपीट कर तांत्रिक क्रिया कर उसे भस्म करने की धमकी दी है। जिसकी शिकायत थाने में की गई। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल, ग्वालियर के लक्ष्मीगंज में रहने वाले राजेश बोहरा ने कंपू थाने में शिकायत की है। जिसमें बताया कि वह पिछले करीब 40 वर्षों से अचलेश्वर मंदिर में दर्शन के साथ साथ सेवा कर रहा हैं। उसने आरोप लगाया हैं कि 29 मार्च 2026 को जब वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर पुजारी गगन कटारे को प्रसाद चढ़ाने के लिए दिया तो पुजारी ने प्रसाद फेंक कर भगवान शिव पर चढ़ाया था। जब शिव पर प्रसाद को फेंककर चढ़ाने का राजेश ने विरोध किया तो दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हो गया। पुजारी गगन ने अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि इसे मंदिर के नटराज भवन में ले जाकर सही कर दो।

ये भी पढ़ें: बाथरूम में स्पाई कैमरा: सफाई कर्मचारी ने लगाया था डिवाइस, मोबाइल में मिले कई वीडियो

दरवाजा बंद कर अभद्र व्यवहार

इसके बाद राजेश को खींचकर भवन में ले गए। अंदर से दरवाजा बंद कर अभद्र व्यवहार कर पुजारी गगन कटारे ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उनके साथ धक्का मुक्की कर गाली गलौज भी किया गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं। जिसमें पुजारी उसकी मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

राजेश की ओर से दिए गए आवेदन में आरोप है कि गगन कटारे के साथी गौरव कटारे ने राजेश को धमकाते हुए कहा कि इसे तांत्रिक क्रिया से भस्म कर देंगे सड़ सड़ कर मरेगा और अब गौरव कटारे के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा हैं। फरियादी राजेश का कहना है कि अगर उसे कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी गगन कटारे और उसके साथी गौरव कटारे होंगे। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायती आवेदन पर घटना की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने आश्वासन दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m