बारामती विधानसभा उपचुनाव में एक नए मोड़ आ गया है। कांग्रेस उम्मीदवार और वकील आकाश मोरे ने साफ कह दिया है कि वह अपना नामांकन तभी वापस लेंगे, जब महाराष्ट्र सरकार अजित पवार के विमान हादसे की जांच के लिए एफआईआर दर्ज करेगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह हादसा केवल संयोग नहीं था और सच सामने लाना बेहद जरूरी है। पार्टी ने बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुनेत्रा पवार के खिलाफ अधिवक्ता आकाश विश्वनाथ मोरे को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने उनकी दावेदारी वापसी के लिए एक शर्त रख दी है।
महाराष्ट्र कांग्रेस कहना है कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ वो अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए तभी तैयार होगी जब अजित पवार के विमान दुर्घटना मामले में FIR दर्ज की जाएगी.
महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में एक नाटकीय मोड़ आ गया है, जिससे पूरे राज्य का ध्यान आकर्षित हो रहा है. सूबे की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के बाद कांग्रेस ने अपना रुख स्पष्ट किया है और उम्मीदवारी वापस लेने के लिए एक शर्त रखी है. कांग्रेस ने कहा है कि अगर पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना मामले में एफआईआर दर्ज की जाती है, तो वह बारामती विधानसभा उपचुनाव से हटने पर विचार करेगी.
कांग्रेस ने रविवार (5 अप्रैल) को बारामती उपचुनाव में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ अपने राज्य इकाई सचिव आकाश मोरे को मैदान में उतारा.
हालांकि विपक्षी दलों एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने उपचुनाव को निर्विरोध कराने के समर्थन में रुख अपनाया है, लेकिन कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का फैसला बरकरार रखा है. एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने सोमवार को अन्य उम्मीदवारों से नामांकन दाखिल न करने का आग्रह किया और उपचुनाव निर्विरोध कराने की अपील की.
अतुल लोंढे ने कहा कि किसी मौजूदा विधायक के निधन के बाद उपचुनाव को निर्विरोध कराने की कोई स्थायी परंपरा नहीं है। उन्होंने नांदेड में वसंतराव चह्वाण की मौत के बाद हुए उपचुनाव और सोलापुर के मंगलवेढा में भारत भालके के निधन के बाद हुए उपचुनाव का उदाहरण दिया। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी ऐसे मुद्दों पर अपने राजनीतिक हितों के अनुसार काम करती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

