कुंदन कुमार, पटना। पटना रेलवे स्टेशन पर महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में एक 22 वर्षिय महिला रीना देवी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल ट्रेन में सवार रीना देवी कैमूर से अपनी मां चिंता देवी के साथ माइके औरंगाबाद जा रही थी। महिला को अनुमंडल अस्पताल जाना था।
प्लेटफार्म पर दिया बच्चे को जन्म
हालांकि जैसे ही गाड़ी संख्या 63293 अप, समय लगभग 11:32 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची। ट्रेन से उतरते से प्लेटफार्म नंबर 02 पर रीना देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात को देखते हुए प्लेटफार्म पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए प्लेटफार्म पर व्यवस्था की। महिला सिपाही मधु साहनी, रिंकू कुमारी, रेल कर्मचारी सोनी के सहयोग से प्लेटफार्म पर ही रीना देवी के बच्चे का जन्म हुआ।
यात्रियों में खुशी का माहौल
बच्चे के जन्म की खबर सुनकर रीना देवी के घरवाले भी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से फिर महिला और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। रेलवे प्लेटफॉर्म पर बच्चे के जन्म को लेकर यात्रियों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। वहीं, महिला की मदद कर महिला सिपाही और रेलवे कर्मचारी भी खुश नजर आईं, सभी ने उनके हौसले की तारीफ की।
ये भी पढ़ें- पटना में जमीन देखने गए दो लोगों पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा इलाका
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

