अमृतसर। कांग्रेस में जारी अंतर्कलह अब अमृतसर के शहरी ढांचे को खोखला करने में लगी है। अमृतसर महिला कांग्रेस की जिला प्रधान शिवानी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा देकर सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। हालांकि, शिवानी ने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों का पर्दा डाला है, पर हकीकत पार्टी के भीतर गहरे मतभेदों की कहानी बयां कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो यह इस्तीफा महज व्यक्तिगत नहीं है। चर्चा है कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पिछले कई दिनों से शिवानी को पद से हटवाने की धमकियां दे रहा था।
इस इंटरनल टॉर्चर और गुटबाजी से तंग आकर उन्होंने अपना इस्तीफा सीधे हाईकमान को भेज दिया है। वार्ड नंबर-35 से चुनाव लड़ चुकीं शिवानी पिछले कुछ समय से एक खास गुट के निशाने पर थीं। ईस्ट हलका कांग्रेस के लिए हॉट सीट रहा है, पर अब यह इस्तीफों का केंद्र बन गया है।

इस हलके में कांग्रेस को पहली चोट पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी को अलविदा कहकर दी थी। शिवानी पार्टी की आयोजित हर रैली, प्रदर्शन और कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं।
- ‘बिहार में रेखा गुप्ता और मोहन यादव जैसे लोगों को खोज रही भाजपा’, जानें राजद नेता ने क्यों कही ये बात?
- CG News : कार में देसी कट्टा और कारतूस लेकर घूम रहे थे, पुलिस ने UP के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरा 4 मंजिला मकान, चंद सेकेंड में हुआ धराशायी, रहवासियों ने लगाए ये आरोप
- ओडिशा में सभी आगामी चुनाव जीतने का दावा, BJP प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर का बड़ा बयान
- CG News : ट्रेन से गहनों से भरा बैग चोरी, आरोपी की तलाश में जुटी GRP

