सोहराब आलम, मोतिहारी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्तीफा देने की चर्चा के साथ ही बिहार की सियासत गर्म हो चुकी है। एक तरफ जहां सीएम पद को लेकर बीजेपी-जदयू के बीच रार छिड़ती दिख रही है। वहीं, अब इस मामले पर विपक्ष के नेता भी खुलकर प्रतिक्रिया देने लगे हैं। दरअसल आज सोमवार (6 अप्रैल) को मोतिहारी पहुंचे बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने बिहार के अगले सीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सत्ता पर काबिज होना चाहती है बीजेपी
उदय नारायण चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, मुख्यमंत्री पद के लिए भजपा रेखा गुप्ता और मोहन यादव जैसे लोगों को बिहार में लाकर बैठाने के लिए खोज शुरू कर दी है। राजद नेता ने यह भी कहा कि, नितीश जी को जबरन राज्यसभा भेजा जा रहा है। क्योंकि इस चुनाव में एनडीए का नारा था। 25 से 30 फिर से नितीश। अब क्या होगा उस नारे का? बीजेपी बेचैन है कि वह किसी तरह अनान-फानन में नीतीश जी को हटाकर सत्ता पर काबिज हो जाना चाहती है।
मृतकों के परिजनों से की मुलाकात
दरअसल जिले में बीते 1 अप्रैल से आज 6 अप्रैल तक जहरीली शराब का सेवन करने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती है, जिनका इलाज जारी है। इनमें से कुछ के आंखों की रोशनी भी चली गई है। इसी सिलसिले में उदय नारायण चौधरी आज मोतिहारी पहुंचे थे, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जाहिर की और मौजूदा सरकार पर जमकर निशान भी साधा।
सम्राट हो सकते हैं बिहार के अगले ‘चौधरी’
बता दें कि 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। यह भी खबर सामने आ रही है कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेगें। इसके साथ ही पटना लौटने के बाद वह मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे देंगे।
नीतीश के राज्यसभा जाने और सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद बिहार की सियासत में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। बिहार की राजनीति में जहां, पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री पद पर कब्जा होने की उम्मीद है। वहीं, डिप्टी सीएम पद जदयू के खाते में आ सकता है। सूत्रों की मानें तो सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। वहीं, जदयू से कोई नेता डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि गृह विभाग किसके पास होता है। यह देखना भी दिलचस्प होगा, जो अभी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास है। जदयू की नजर उसपर जरूर होगी।
निशांत को सीएम बनाने की मांग
सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार हालही में जदयू में शामिल हुए हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद से वह लगातार एक्टवि नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह मीडिया से भी मुखातिब हो रहे हैं और अपनी बातों को सामने रख रहे हैं। नीतीश के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद जदयू के कई नेताओं ने खुलकर निशांत कुमार को बिहार का सीएम बनाने की मांग की है। 4 अप्रैल को जदयू कार्यालय के बाहर निशांत के समर्थन में एक पोस्टर लगाया गया था, जिसमें उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई थी। वहीं, कल 5 अप्रैल को गांधी मैदान में सैकड़ों महिलाएं ने निशांत को सीएम बनाने की मांग को लेकर सत्याग्रह पर बैठी थीं।
ये भी पढ़ें- खरगे के ’56 इंच की छाती’ वाले बयान पर गरमाई सियासत, मंत्री अशोक चौधरी ने किया तगड़ा पलटवार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

