पटना। बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अब एक नई और सुविचारित रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी के रणनीतिकारों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का राज्यव्यापी दौरा अभी नहीं, बल्कि केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद आयोजित किया जाएगा। वर्तमान में, तेजस्वी यादव केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद यह पहला मौका है जब तेजस्वी राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन को मजबूती देने के लिए सक्रिय हुए हैं।
फूंक-फूंक कर कदम रख रहे तेजस्वी
हाल ही में राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में तय हुआ कि तेजस्वी यादव अब जल्दबाजी के बजाय जिला स्तर से मिल रहे फीडबैक के आधार पर ही अपने अगले कदम उठाएंगे। पार्टी नेतृत्व अब वेट एंड वॉच की स्थिति में है और फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
राजद अब अपने संगठन को पूरी तरह से आधुनिक और युवा बनाने की दिशा में काम कर रही है। बैठक में यह महत्वपूर्ण सहमति बनी है कि आगामी नई प्रदेश कमेटी के गठन में नए और ऊर्जावान चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, जो पुराने चेहरे संगठन में अपनी उपयोगिता खो चुके हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसी टीम तैयार करना है जो सीधे जमीन पर जनता से जुड़ सके।
सोशल इंजीनियरिंग: अल्पसंख्यकों, दलितों और वैश्यों पर फोकस
- पार्टी ने आगामी कुछ दिनों के लिए विशेष कार्यक्रम तय किए हैं, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को राजद के पाले में लाना है:
- 11 अप्रैल: अल्पसंख्यक समाज की ओर से तेजस्वी यादव का भव्य सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसका उद्देश्य मुसलमानों के बीच यह संदेश देना है कि बिहार में राजद ही उनका असली हितैषी है।
- 14 अप्रैल: पूरे प्रदेश में अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में तेजस्वी खुद शिरकत करेंगे।
- 29 अप्रैल: वैश्य समुदाय को साधने के लिए दानवीर भामाशाह की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

