दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा साइबर क्राइम को रोकने के लिए चलाए जाने वाले ऑपरेशन फेस के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। जिनके द्वारा लगभग 2000 मोबाइल सिम फर्जी डॉक्यूमेंट लगाकर लोगों को दी है।

साइबर फ्रॉड रोकने ऑपरेशन फेस

पुलिस ने बताया की साइबर फ्रॉड रोकने के लिए लगातार नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं और उसी के चलते यह बड़ी कार्यवाही की है। पकड़े गए आरोपी रंजीत, विनय और संदीप कटारे किसी दूसरे की आइडेंटिटी कार्ड लगाकर और अपना फेस लगाकर मोबाइल सिम लेते और उनका दुरुपयोग करते थे। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल

पुलिस यह पतासाजी करने में लगी हुई है कि इन फर्जी मोबाइल सिम के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल है। इतना ही नहीं इस दौरान नरसिंहपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है की कोई भी किसी के झांसे में ना आए और अगर मोबाइल सिम लेना है तो अपने ही ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स लगाकर मोबाइल सिम लें, नहीं तो आप भी अपराध की श्रेणी में आ सकते हैं।

संदीप भूरिया, एएसपी नरसिंहपुर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m