इस राज्य की बदल गई राजधानी, भारत सरकार ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन

आंध्र प्रदेश की अमरावती को अब आधिकारिक और स्थाई राजधानी का दर्जा मिल गया है.

इसके लिए भारत सरकार ने सोमवार (6 अप्रैल, 2026) को गजट नोटिफिकेशन जारी किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद अमरावती को राजधानी का दर्जा दिया गया.

राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 को अनुमोदित किया था, जिसके बाद यह बिल पिछले हफ्ते संसद से पास हुआ.

कानून मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 को 2 जून 2024 से लागू माना जाएगा.

इस संशोधन से 2014 के आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में बदलाव किया गया.

अधिनियम के अनुसार, 'अमरावती' में आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी अधिनियम, 2014 के तहत घोषित राजधानी क्षेत्र भी शामिल है.

संसद ने 2 अप्रैल को अंतिम मंजूरी दी और अमरावती को आधिकारिक राजधानी घोषित किया.

Gold Silver Price Today: आज गिर गए सोने-चांदी के दाम, जानिए आपके शहर का ताजा रेट