हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम का करीब 8450 करोड़ रुपए का बजट पेश होने से पहले ही सदन का माहौल गरमा गया। शहर के विकास की दिशा तय करने वाले इस बजट सत्र में मुद्दों से ज्यादा सियासत हावी नजर आई। बजट पेश होने से पहले महापौर को श्रद्धांजलि देने के दौरान कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान और फोजिया शेख अलीम ने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का जिक्र करते हुए ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी। इस पर भाजपा पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया और सदन में नारेबाजी शुरू हो गई।
READ MORE: 8455 करोड़ का मेगा बजट: बिना टैक्स बढ़ाए विकास का दावा, इंदौर के लिए क्या-क्या घोषणाएं, जानिए खास बात
माहौल इतना गर्म हुआ कि सदन कुछ देर के लिए हंगामे की भेंट चढ़ गया। इसके बाद विपक्ष ने भी अपना विरोध अलग अंदाज में दर्ज कराया। कांग्रेस पार्षद काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे, वहीं पार्षद कुणाल सोलंकी टी-शर्ट पर नारे लिखकर विरोध जताते नजर आए। उनके टी-शर्ट पर लिखा संदेश नगर निगम के कामकाज पर सीधे सवाल खड़े करता दिखा। बताया जा रहा है कि इस पूरे बजट पर बुधवार को विस्तार से चर्चा और बहस होगी, जहां सत्ता और विपक्ष आमने-सामने होंगे।
READ MORE: इंदौर नगर निगम बजट से पहले बवालः श्रद्धांजलि के बीच हंगामा, महापौर ने कहा ‘कांग्रेसी गुंडागर्दी’ आरोप के बाद भागीरथपुरा के लोगों का फूटा जमकर गुस्सा
अगर बजट के फोकस की बात करें तो इस बार नगर निगम का जोर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर है। नर्मदा परियोजना के चौथे चरण के काम, मास्टर प्लान की सड़कों को तय समय में पूरा करना, खुड़ैल और आसपास के इलाकों में नई सड़कों का निर्माण और सभी वार्डों में पानी की गुणवत्ता जांच के लिए टेस्टिंग लैब स्थापित करने जैसे काम शामिल हैं। इसके साथ ही अमृत-2 योजना के तहत करीब 1500 करोड़ रुपए के जल प्रोजेक्ट्स को रफ्तार देने की तैयारी है। शहर में नई पानी की टंकियां बनाई जाएंगी, नई पाइप लाइन बिछेगी और पुरानी लाइनों को बदला जाएगा। साथ ही नर्मदा से इंदौर तक पानी सप्लाई सिस्टम को और मजबूत करने की योजना भी शामिल है।कुल मिलाकर, एक तरफ शहर के विकास का बड़ा खाका पेश किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ उसी सदन में सियासी टकराव भी चरम पर है। अब देखना होगा कि बहस के दौरान असली मुद्दे हावी होते हैं या फिर राजनीति ही इस बजट पर भारी पड़ती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

