शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी रायपुर में स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने का झाँसा देकर ऑफिस बुलाया, और नशीला ड्रिंक पिलाने के बाद हवस का शिकार बनाया. पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आशीष पात्रो को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
इसे भी पढ़ें : खबर का असर: मातृ शिशु अस्पताल में बहाल हुई बिजली आपूर्ति, मोबाइल टार्च की रोशन में करनी पड़ी थी डिलीवरी…

सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी आशीष पात्रों ने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने का झाँसा दुष्कर्म को अंजाम दिया है. मूलतः बिलासपुर जिले का रहने वाला आरोपी आशीष पात्रो रायपुर के शंकर नगर में ऑफिस लेकर एस्ट्रोलॉजी और स्टॉक मार्केट का काम करता है.
आरोपी ने युवती को झाँसा देकर शंकर नगर स्थित अपने ऑफिस बुलाया था. जिसके बाद नशीली ड्रिंक देकर युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है. पूरे मामले की विवेचना कर कार्रवाई की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

