Dharm Desk : अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र और शुभ दिन माना जाता है. इन दिन अबूझ मुहूर्त में किया गया कार्य सफल होता है. ‘अक्षय’ का अर्थ है जो कभी समाप्त न हो, इसलिए इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल अनंत माना जाता है. इस दिन लोग सोना खरीदते हैं. नए कार्य शुरू करते हैं. दान-पुण्य करते हैं. जिससे संचय धन में वृद्ध होती है. इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी और ज्योतिष दृष्टि से यह दिन विशेष महत्व रखता है. इस बार गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. जिसे राजयोग के समान फल देना वाला माना गया है. यह योग तब बनता है जब चंद्रमा और गुरु एक-दूसरे से केंद्र स्थान में होते हैं. अब जान लेते हैं किन राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है.

मेष राशि

इस राशि के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी रहेगा. रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. नई नौकरी या व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा.

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह योग सुख-सुविधाओं और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. नौकरी या करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में लाभ होगा. संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है.

धनु राशि

इस राशि पर गजकेसरी योग का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी. समाज में प्रतिष्ठा मजबूत होगी. निवेश से लाभ मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. नई नौकरी, पदोन्नति और विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं.