लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ के जमालपुर इलाके में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने 14 साल की स्कूली छात्रा को डरा-धमकाकर अगवा किया और श्मशान घाट ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी पीड़ित छात्रा का पड़ोसी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना 1 अप्रैल की सुबह की है। साहिबाना इलाके की रहने वाली नाबालिग छात्रा रोजाना की तरह अपने स्कूल के लिए निकली थी। जैसे ही वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुँची, पड़ोस में रहने वाले नीरज कुमार (35) ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और जबरन उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी नीरज छात्रा को मोटरसाइकिल पर काफी देर तक इधर-उधर घुमाता रहा और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया और घर जाने की मिन्नतें की, तो आरोपी ने उसे दोबारा जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी उसे जबरन साहिबाना गाँव के श्मशान घाट ले गया, जहाँ सूनसान जगह का फायदा उठाकर उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी छात्रा को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंचने पर छात्रा बेहद डरी हुई थी। मां के पूछने पर उसने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों ने बिना देरी किए तुरंत जमालपुर पुलिस स्टेशन में मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नीरज कुमार की पहचान की और उसके खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया।
- भोजशाला केस पर HC में सुनवाई: हिंदू पक्ष ने कहा- Once a temple, always a temple, मुस्लिम पक्ष ने वक्फ संपत्ति होने का किया दावा
- आत्महत्या या फिर… संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
- Rajasthan News: डिप्टी CM दिया कुमारी की अफसरों को दो टूक- काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर जारी हुआ नया फरमान
- फैसल रहमान ने ढाका एसडीएच में ब्लड स्टोरेज यूनिट का किया शुभारंभ, खून के लिए अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा मोतिहारी
- Anganwadi Worker Recruitment: हाईकोर्ट के आदेश के 5 साल बाद भी नियुक्ति के इंतजार में पीड़ित विधवा, महिला बाल विकास विभाग नहीं ले पा रहा फैसला

