होशियारपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य में अब राजनीतिक घरानों की लूट की बारी खत्म हो चुकी है और अब जनता का समय आ गया है। होशियारपुर के शाम चौरासी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल सत्ता के लिए छटपटा रहे हैं क्योंकि उनकी भ्रष्टाचार की दुकानें बंद हो गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर के दौरे पर थे।
इस दौरान उन्होंने शाम चौरासी क्षेत्र के लिए 385 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उनके साथ पंजाब के जेल एवं एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह भी मौजूद रहे। मान ने दावा किया कि पंजाब में विकास की गाड़ी पटरी पर लौट आई है और पिछले 70-75 सालों के नुकसान की भरपाई तेजी से की जा रही है।
विपक्ष पर प्रहार करते हुए सीएम मान ने कहा कि बाजवा, वड़िंग, चन्नी और सुखबीर बादल जैसे नेता कह रहे हैं कि अब हमारी बारी आएगी। लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि अब किसी नेता की नहीं, बल्कि लोगों की बारी आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों ने 5-5 साल की बारी तय कर रखी थी और समझौते के तहत एक-दूसरे के खिलाफ कुछ नहीं बोलते थे। उन्होंने इसे ‘नूरा कुश्ती’ (मिलीभगत का खेल) करार देते हुए कहा कि 2022 में पंजाब की जनता ने इस गंदगी को पूरी तरह साफ कर दिया।

बिना नाम लिए एक पूर्व मंत्री पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग विजिलेंस की कार्रवाई पर विलाप कर रहे हैं। मान ने कहा कि वे कहते हैं कि विजिलेंस सुबह-सुबह आ गई, बच्चों ने नाश्ता भी नहीं किया था। मैं पूछना चाहता हूं कि जब पंजाब के युवाओं को नशे (चिट्टा) की दलदल में धकेला जा रहा था, तब क्या किसी ने देखा कि उन गरीबों के घरों में नाश्ता बना है या नहीं?
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के रिश्तेदार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक तस्कर है माझै वाला, उसकी क्या योग्यता है? न वह विधायक है, न कोई और काबिलियत। उसकी एकमात्र योग्यता यह है कि वह सुखबीर बादल का साला है और जैसे दहेज में आया हो।
मुख्यमंत्री आवास को लेकर कैप्टन पर तंज
मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार वहां कभी नहीं रहे। उन्होंने तंज कसा कि कैप्टन अमरिंदर इस घर को अपने ‘नौकर के क्वार्टर’ से भी छोटा बताते थे और महल बनाने की बातें करते थे, लेकिन आज जनता ने सबको उनकी सही जगह दिखा दी है।
- 14 अप्रैल को PM मोदी का उत्तराखंड दौरा, सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश
- RR vs MI IPL 2026: गुवाहाटी में रूकी बारिश, मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- ‘कुछ धूर्त लोग….’, तेजस्वी द्वारा शराबबंदी पर सवाल उठाए जाने पर भड़के अशोक चौधरी, SC-ST एक्ट का हवाला देते हुए कही ये बड़ी बात
- IPL 2026: CSK ने बेंच पर बिठा रखा है 254 विकेट लेने वाला जादुई स्पिनर, अब भी बचा सकता है डूबती लुटिया, ऐसे होगी प्लेऑफ में एंट्री
- महिलाओं को हर महीने 2 हजार, किसानों को 15 हजार… पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो
