Bihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले में आज मंगलवार (7 अप्रैल) को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कटिहार-मनिहारी पथ पर रोजितपुर फोरलेन के पास की है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में बाइख सवार तीनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनों व्यक्ति अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह रोजितपुर फोरलेन के पास पहुंचे, उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ट्रक के पहिए के नीचे आने से तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया। हालांकि भीड़ का फायदा उठाते हुए वह मौके से फरार हो गया।
आक्रोशित लोगों ने जाम किया सड़क
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों सड़क जाम करने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोग मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं, तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
मृतक तीनों युवक कौन थे और वे कहां जा रहे थे। इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान करने में लगी हुई है, जिससे उनके परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दी जा सके। इसके साथ पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक चालकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना को लेकर मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि, मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सीसीटीव फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

