Lifestyle Desk : लौकी एक ऐसी सब्जी है जो सेहत के किए बहुत फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन इसकी सब्जी हर किसी को ज़्यादा पसंद नहीं आती. पर गर्मियों में लौकी जैसी पानी से भरपूर सब्जी खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. आजकल बाजार में “इंजेक्शन वाली” या ज्यादा केमिकल से उगाई गई लौकी मिलने की चिंता भी रहती है. इसलिए खरीदते समय थोड़ा ध्यान रखना जरूरी है. आज हम आपको यहाँ कुछ आसान तरीके बतायेंगे जिनसे आप पहचान सकते हैं कि लौकी नेचुरल है या हाइब्रिड/इंजेक्शन वाली.

रंग

कोई भी सब्जी या फल किस तरह से पका है ये जानने का सबसे अच्छा तरीका है उसके रंग से पहचान की जाए. अच्छी लौकी का रंग हल्का हरा और नैचुरल होता है और अगर लौकी बहुत ज्यादा चमकदार या गहरा हरा दिखे, तो शक हो सकता है.

आकार

नेचुरल लौकी का आकार थोड़ा असमान (uneven) हो सकता है. अगर लौकी बहुत ज्यादा सीधी, एकदम एक जैसी और परफेक्ट दिखे, तो वह हाइब्रिड हो सकती है.

छिलका

असली लौकी का छिलका थोड़ा खुरदुरा (rough) होता है. बहुत ज्यादा चिकना और प्लास्टिक जैसा फील हो तो सावधान रहें.

दबाकर देखें

लौकी को उंगली से हल्का दबाने पर लौकी थोड़ी नरम लगेगी. अगर बहुत सख्त या रबर जैसी लगे, तो यह इंजेक्शन वाली हो सकती है.

वजन

ताजी और अच्छी लौकी अपने आकार के हिसाब से हल्की लगेगी. अगर लौकी बहुत भारी लगे, तो उसमें पानी या केमिकल का इस्तेमाल ज्यादा हो सकता है.

कट करने पर

अगर लौकी अंदर से सफेद और ताजा दिखे तो ठीक है. अगर अंदर से पीली, कड़वी या बीज बहुत ज्यादा बड़े हों, तो इसे न खाएं.

स्वाद सबसे जरूरी

अगर लौकी कड़वी लगे, तो तुरंत खाना बंद कर दें. कड़वी लौकी से फूड पॉइजनिंग तक हो सकती है.