क्या होते हैं  सीजफायर के नियम, क्या इसे तोड़ने वाले पर लग सकती है पेनाल्टी?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्तों के सीजफायर का ऐलान किया है.

सीजफायर के नियम क्या होते हैं?

सीजफायर का कोई एक तय नियम नहीं होता है, लेकिन आम तौर पर कुछ बातें सभी समझौतों में शामिल होती हैं.

जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे और सीमा पर शांति बनाए रखेंगे.

अगर कोई देश सीजफायर का उल्लंघन करता है तो इसे गंभीर मामला माना जाता है.

हालांकि सीधी पेनाल्टी हर बार तय नहीं होती, लेकिन कुछ कदम उठाए जा सकते हैं. जैसे दूसरा देश इसकी शिकायत अंतरराष्ट्रीय मंच पर कर सकता है.

संयुक्त राष्ट्र (UN) में मामला उठाया जा सकता है, इसके अलावा दोषी देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना होती है.

साथ ही आर्थिक या कूटनीतिक दबाव डाला जा सकता है. कई बार हालात बिगड़ने पर फिर से युद्ध भी शुरू हो सकता है.