रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार में सोनम रघुवंशी की तरह पति की हत्या करवाने का मामला सामने आया है। व्यापारी देवकृष्ण की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसमें पत्नी ही मर्डर की मास्टरमाइंड निकली जिसने अपने प्रेमी को पाने के लिए यह पूरा षड्यंत्र रचा और 1 लाख रुपए की सुपारी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

धार की प्रियंका कैसे बन गई इंदौर की सोनम ?

पुलिस को व्यापारी की पत्नी प्रियंका की भूमिका संदिग्ध मिली तो पूछताछ में खुलासा हुआ कि खूनी डकैती की साजिशकर्ता उसकी ही पत्नी निकली। जिसने परिचित के जरिए हत्या करवाई थी। घटना की रात उसने घर में सिर्फ अपने और पति के होने की जानकारी आरोपियों को दी थी। सभी ने पत्नी को अलग करने का नाटक किया और व्यापारी की हत्या कर दी।  

शुरुआती जांच में सामने आया कि राजगढ़ जिले के निवासी बताया जा रहे मुख्य आरोपी कमलेश ने अपने साथी के साथ सुरेन्द्र के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। घटना के बाद प्रियंका ने आरोपियों को कुछ जेवर और 30 से 40 हजार रुपए नकद दिए। पहले लूट में लाखों के जेवर ले जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन जांच में घटना ही फर्जी निकली। पुलिस अवैध संबंध के एंगल सहित हर पहलू पर जांच कर रही है।

आरोपियों ने शोर मचाने को कहा

हत्या के बाद बदमाशों ने घर का सामान अस्त-व्यस्त किया गया। उन्होंने प्रियंका के हाथ-पैर बांध कर पीड़िता दिखाने की कोशिश की और उसे शोर मचाने को कहा गया। पुलिस के अनुसार देव को पहले भी निशाना बनाने की कोशिशें की गई थीं। हर बार बच गया। इस बार प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूट की सनसनीखेज वारदातः व्यापारी पति को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

पूछताछ में कमलेश ने बताया कि प्रियंका और उसके प्रेम संबंध थे इस वजह से उसका पति उसे परेशान करता था इसीलिए उसको रास्ते से हटाने के लिए 1 लाख की फिरौती छड़ावद निवासी सुरेंद्र को दी और इस पूरी घटना को अंजाम दिया। धार एसपी मयंक अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का इस पूरी घटना का खुलासा किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

मिर्च व्यापारी की बेरहमी से हुई थी हत्या

सरदारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 12 घंटे में केस का खुलासा कर दिया  गुनाहों से बचने के लिए उसने खुद को बंधक बनाने की झूठी कहानी गढ़ी थी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m