Araria Double Murder: बिहार के अररिया जिले में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में डबल मर्डर हो गया। घटना आज गुरुवार की सुबह 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। दरअसल फारबिसगंज के सुभाष चौक स्थित मार्केटिंग यार्ड के पास किसी बात को लेकर सत्तू बेचने वाले रवि का एक पिकअप चालक (नूर हसन) से कहा सुनी हो गई थी। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि रवि ने नूर हसन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
भीड़ की पिटाई से आरोपी की भी मौत
नूर हसन की हत्या के बाद मौके पर मौजूद भीड़ गुस्से में आ गई। भीड़ ने आरोपी रवि को पकड़ लिया और उसकी इतनी पिटाई कर दी की उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। जरा सी बात को लेकर हुए डबल मर्डर के बाद इलाके में हड़कंप सा मच गया। नूर हसन जोगबनी पुलिस थाना क्षेत्र के अमौना गांव का रहने वाला था। वहीं, आरोपी रवि फारबिसगंज सुल्तान पोखर का रहने वाला था।
पुलिस को बुलानी पड़ी अतिरिक्त बल
डबल मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने भीड़ का शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि घटना से आक्रोशित भीड़ कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी। हालात बिगड़ता देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। इसके बाद मौके पर फोर्ब्सगंज के SP जितेंद्र कुमार भी पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लेते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
छानबीन में जुटी पुलिस
डबल मर्डर को लेकर SP जितेंद्र कुमार ने कहा कि, पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छोटी सी बात को लेकर हुआ विवाद कैसे इतनी बड़ी घटना में तब्दील हो गई।
ये भी पढ़ें- पंचायत में प्रेमी ने किया अपनाने से इनकार, सदमे में आई पत्नी ने दे दी जान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

