ग्रहों के राजकुमार बुध फिर से अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. इसका असर इस बार सीधे हमारी जेब, काम और रोज के फैसलों पर पड़ सकता है. 13 अप्रैल को दोपहर करीब 2:26 बजे बुध उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में एंट्री करेंगे, जहां ये 22 अप्रैल तक रहेंगे. ज्योतिष में माना जाता है कि इस नक्षत्र के स्वामी शनि हैं, जो मेहनत, अनुशासन और कभी-कभी स्ट्रगल से भी जुड़े होते हैं. ऐसे में इस दौरान लोगों को अपने फैसले ज्यादा सोच-समझकर लेने पड़ सकते हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने भी लगेंगे. अब बात करते हैं राशियों की. किसके लिए फायदा, किसके लिए थोड़ा कठिन समय हो सकता है.

वृषभ राशि

इस राशि वालों के लिए ये समय काफी राहत भरा लग रहा है. इनकम बढ़ सकती है, और जो काम काफी समय से अटके हुए थे, वो भी पूरे होने लगेंगे. अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसके वापस मिलने के भी चांस हैं. बस जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.

तुला राशि

तुला वालों को थोड़ा संभलकर चलना होगा. खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. ट्रेवल में भी पैसा ज्यादा लग सकता है. हां, एक अच्छी बात ये है कि जो लोग आपके खिलाफ थे, उनपर आप भारी पड़ सकते हैं. सेहत को लेकर लापरवाही मत करिए. वरना छोटी परेशानी भी बड़ी लग सकती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए ये समय पॉजिटिव दिख रहा है. पैसे के मामले में सुधार होगा. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. बिजनेस करने वालों को फायदा मिल सकता है. लेकिन बच्चों से जुड़ी जरूरतों पर खर्च थोड़ा बढ़ सकता है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए ये समय अच्छा कहा जा सकता है. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है, और व्यापार में भी फायदा मिल सकता है. घर में खुशियों का माहौल रहेगा. जिससे मन भी थोड़ा हल्का रहेगा.