शब्बीर अहमद, भोपाल। एलपीजी गैस के लिए मारामारी और किल्लत के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। इंडियन ऑयल डिपो से 350 सिलेंडर के ट्रक में से हर सिलेंडर से गैस गायब हो रही थी। डिपो से सैनी एजेंसी के गोदाम के बीच 20 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे में तय हुई।
सील को डैमेज किए बिना गैस उड़ाई
दरअसल खाद्य विभाग ने सैनी गैस एजेंसी की गाड़ी रुकवाई और एक एक सिलेंडर का वजन करवाया। वजन के बाद करीब 40 सिलेंडर से गैस गायब मिली। हर सिलेंडर से करीब 1.5 से 2.5 किलो गैस गायब की गई। सील को डैमेज किए बिना गैस उड़ाई गई।
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में 100% महिलाओं को आरक्षण मामला: हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब,
डिपो से गोदाम के बीच गैस चोरी
खाद्य विभाग के मुताबिक डिपो से गोदाम के बीच गैस चोरी हुई है। ग्वालियर के श्री बालाजी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी से गैस सिलेंडर ट्रांसपोर्ट हो रहा था। मामले में खाद्य विभाग ने ट्रांसपोर्टर को भी तलब किया है। अब देखना होगा कि मामले में क्या कार्रवाई होती है।
वंदे मातरम विवादः बैकफुट पर एमपी कांग्रेस, पार्षद मामले पर लिया संज्ञान, एक्शन की तैयारी में संगठन,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

