Assam, Keralam, Puducherry Election Voting LIVE: असम, केरलम और पुडुचेरी (Assam, Keralam and Puducherry) में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से जारी मतदान खत्म हो गया है. असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर आज सात बजे से मतदान हो रहा था. तीनों राज्यों में हुई वोटिंग में जनता ने जमकर अपने मताधिकार का उपयोग किया. चुनाव आयोग द्वारा जारी डेटा के अनुसार शाम 5 बजे तक असम ,में 84.42%, केरल में 75.01% और पुडुच्चेरी-86.92% मतदान दर्ज किया गया और इसी के साथ राजनितिक पार्टियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. अब इन राज्यों में मतगणना 4 मई को होगी.
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बोले- यह ऐतिहासिक है
असम में मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है. सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हमने जो करने का बीड़ा उठाया था, वह महज चुनाव लड़ना नहीं बल्कि इसे एक आंदोलन में बदलना था. एक ऐसा आंदोलन जो हमारे सभ्यागत मूल्यों, हमारी संस्कृति और हमारे जमीन की रक्षा करें. आज पहली बार हमारे लोग अभूतपूर्व संख्या में बाहर निकले. कंधे से कंधा मिलाकर मतदान कर रहे हैं. मतदान प्रतिशत के मामले में हमारे विरोधियों की बराबरी कर रहे हैं. बल्कि उनसे आगे भी निकल गए हैं. कई मतदान केंद्रों पर, भागीदारी 95% से भी ज्यादा हो गई है. यह कोई साधारण बात नहीं है. यह ऐतिहासिक है.
आसनसोल में बोले पीएम मोदी- टीएमसी हिंदुओं को डरा और धमका रही है
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था जब लाल पोस्टर जारी करके हिंदुओं को नरसंहार की धमकी दी जाती थी. आज, TMC ठीक वैसा ही कर रही है; एक बार फिर, एक खास समुदाय के नाम पर हिंदुओं को डराया-धमकाया जा रहा है. बंगाल के लोग चाहते हैं कि उनकी जमीन सुरक्षित रहे, उनका विश्वास सुरक्षित रहे, उनकी आजीविका सुरक्षित रहे और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे. और इसीलिए, 23 अप्रैल का दिन भविष्य के लिए फैसले का पल होगा. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं: यह BJP ही है जिसने भारत की पश्चिमी सीमाओं को सुरक्षित किया है, और यह BJP ही है जो भारत की पूर्वी सीमाओं को सुरक्षित करेगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

