Bihar News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान को अब कुछ दिन ही शेष हैं। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी और प्रचार का सिलसिला पहले से और तेज हो गया है। इसी क्रम में आज गुरुवार (9 अप्रैल) को पीएम मोदी ने हल्दिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और ममता सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, 4 मई के बाद बंगाल में कानून का असली राज शुरू होगा, हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। पीएम मोदी के इस बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सरकार बनने पर होगा हिसाब- गिरिराज सिंह
पीएम मोदी के बयान पर गिरिराज सिंह ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 15 साल में TMC ने बंगाल को लूटा है। इसीलिए न वे गरीबी पर बात करते हैं, न बेरोजगारी पर। देश के प्रधानमंत्री ने जो कहा है वो सही कहा है कि सबका साथ, सबका विकास और जो लूटा है उसका हिसाब।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि, मैं उन गुंडों (टीएमसी) को भी कह देना चाहता हूं, जो TMC के गुंडे मतदाताओं को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। गलतफहमी में न रहें, सरकार भाजपा की बन रही है और जो गुंडागर्दी करेगा, उसका हिसाब भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थीं इसीलिए वे प्रतिदिन SIR को लेकर चिल्ला रही हैं। ममता बनर्जी अब अपनी सीट तो बचा नहीं पाएंगी, सरकार कहां से बचाएंगी?
4 मई के बाद होगा कानून का असली राज- पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में विशाल विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, 4 मई के बाद बंगाल में कानून का असली राज शुरू होगा, हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, बंगाल की प्रगति के लिए TMC से मुक्ति जरूरी है। क्योंकि, आज जब पूरा देश तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, तब तृणमूल कांग्रेस बंगाल को पीछे धकेलने में लगी है।
पीएम मोदी ने कहा कि, यहां के संसाधन, यहां की संभावनाएं और नौजवानों के अवसर, सब पर TMC के गुंडों का कब्जा है। बंगाल की जो संपत्ति विकास के काम आनी चाहिए, उसकी खुली लूट हो रही है।
दो चरणों में होगी वोटिंग
बता दें कि 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि 4 मई को परिणाम सामने आएगा।
ये भी पढ़ें- नेता हो तो ऐसा…! मृतक के परिजनों से पप्पू यादव ने किया यह बड़ा वादा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

