सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा आज 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक प्रदेशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में होगी. इस पुनर्परीक्षा में लगभग 2 लाख 39 हजार 177 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए बोर्ड ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है.
यह भी पढ़ें : CG News : प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट को ‘नक्सली’ ने दी जान से मारने की धमकी, संदिग्ध लेटर से मचा हड़कंप, 3 करोड़ की मांगी फिरौती
दरअसल, 14 मार्च को आयोजित हिंदी परीक्षा उस समय विवादों में आ गई थी, जब परीक्षा से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर बी सेट का प्रश्नपत्र वायरल हो गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तत्काल परीक्षा को निरस्त कर दिया था. साथ ही प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई, ताकि दोषियों तक पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की जा सके.

इस बार परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने पहली बार वन टाइम लॉक सिस्टम लागू किया है, जिसे अत्याधुनिक और सुरक्षित व्यवस्था माना जा रहा है..इस सिस्टम के तहत प्रश्नपत्रों को विशेष सीलबंद बॉक्स में रखा गया है, जिन्हें डिजिटल लॉक से सुरक्षित किया गया है. इन लॉक को खोलने के लिए एक वन टाइम पासवर्ड की जरूरत होती है, जो परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले, निर्धारित समय पर ही बोर्ड के कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों को भेजा जाता है. जैसे ही केंद्राध्यक्ष को OTP प्राप्त होता है, उसी समय बॉक्स खोला जा सकता है.

इससे पहले प्रश्नपत्र तक किसी की पहुंच संभव नहीं होती. सबसे खास बात यह है कि यह OTP केवल एक बार ही काम करता है, यानी एक बार इस्तेमाल होने के बाद इसे दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता. इससे प्रश्नपत्र की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रहती है, और लीक जैसी घटनाओं की संभावना बेहद कम हो जाती है.पुनर्परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी केंद्रों पर अतिरिक्त सख्ती बरती है.
परीक्षा केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षक और उड़नदस्ता टीम तैनात की गई है.कई संवेदनशील केंद्रों पर वीडियोग्राफी और निगरानी की व्यवस्था की गई है. केंद्राध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

