परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में परिवहन विभाग के सिकंदरा बैरियर पर महिला टीएसआई के कमरे में घुसकर लोकल बदमाशों ने अभद्रता की, बेल्टों से पीटा और 12 हजार रुपये लूट ले गए। घटना के 12 घंटे बाद 8 नामजद व 2 अज्ञात बदमाशों पर लूट, छेड़छाड़ व मारपीट का प्रकरण दर्ज हुआ। बताया जा रहा है कि लोकल बदमाशों को दिनारा थाना पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते मुश्किल एफआईआर दर्ज हो सकी है। हालांकि घटना का कारण क्या रहा है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
READ MORE: सांसद के बिगड़े बोलः डॉ राजेश मिश्रा ने ग्रामीण महिला से कहा- ‘कौन सिखा के भेजा है सभ्यता सीखो, चुप रहो,’ वीडियो वायरल
जिले के दिनारा थाना अंतर्गत सिकंदरा परिवहन चेक पोस्ट पर बीती रात एक सनसनीखेज घटना को लोकल बदमाशों ने अंजाम दिया है। बदमाश चेक पोस्ट प्रभारी महिला टीएसआई (परिवहन सब इंस्पेक्टर) के कमरे में घुस गए और उनके साथ पहले अभद्रता और छेड़छाड़ की और फिर बेल्टों से मारपीट करते हुए धमकाया। इतना ही नहीं बदमाश कमरे में रखे 12 हजार रुपए नकद, पीओएस मशीन व सीसीटीवी कैमरो का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। जाते-जाते कमरे में रखी टीवी में भी लात मारकर तोड़ दिया। बदमाशों ने स्टाफ के साथ भी मारपीट की है।
READ MORE: खाकी पर दाग! कॉल डिटेल बेचने के शक में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, ATS की कार्रवाई से हड़कंप
बड़ी बात यह है कि जब मामला जिला परिवहन अधिकारी के साथ कलेक्टर व एसपी के संज्ञान में आया तब जाकर 12 घंटे बाद गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे बदमाशों पर मामला दर्ज किया गया है। चैक पोस्ट प्रभारी की शिकायत पर 8 नाम दर्ज व दो अज्ञात बदमाशों पर लूट, छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर राजगुरू उर्फ छोटू यादव, सोना यादव, महेन्द्र यादव, सहदेव यादव, अनिल उर्फ बल्लू यादव, विक्की केवट, भईइन झा व कुंदन यादव सहित दो अज्ञात बदमाशों पर लूट, छेड़छाड़, मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इन आरोपियों से दो को राउंड अप भी कर लिया हैं। बड़ी बात यह है कि एफआईआर में घटना के कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

