प्रदीप मालवीय, उज्जैन (बड़नगर) बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम भागीरथ को बचाने के लिए कल रात से ही जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर जारी है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, परिजनों की उम्मीदें और डर दोनों बढ़ते जा रहे हैं। आज सुबह भागीरथ के पिता भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ समय पहले तक शादी के उत्सव का माहौल था और खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब सन्नाटा और चिंता पसरी हुई है।
READ MORE: बोरवेल में गिरे ‘भागीरथ’ का रेस्क्यू जारी: उज्जैन के बड़नगर में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 75 फीट पर लोकेट हुआ मासूम
प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं, हालांकि अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। बचाव कार्य में आ रही तकनीकी बाधाओं के बावजूद प्रयास थमे नहीं हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फिलहाल मीडिया को कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन ग्राउंड जीरो पर हलचल तेज है। पूरा गांव और परिवार अब बस किसी चमत्कार की प्रार्थना कर रहा है ताकि उत्सव की खुशियां मातम में न बदलें।
READ MORE: बड़ी खबर: उज्जैन के बड़नगर में 3 वर्षीय मासूम बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; पूरा इलाका दुआ में जुटा
वहीं वोरबेल से बच्चे को निकालने के लिए विगत 12 घंटे से अधिक समय से कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और जिले के अन्य अधिकारी घटना स्थल पर ही रेस्क्यू आपरेशन की कमान संभाले हुए है । रेस्क्यू अभी भी जारी है ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

