हलद्वानी. प्रोफेसर एन.के. जोशी को देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर नियुक्त किया गया है. वर्तमान कुलपति प्रोफेसर एन.के. जोशी का कार्यकाल 11 अप्रैल 2026 को पूरा होने के बाद उन्हें कार्यभार निरंतरता के आधार पर फिर से अस्थायी रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है.

लोकभवन की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि ‘देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय अधिनियम-2011 की धारा 10(2)(3) में विद्यमान व्यवस्था के अन्तर्गत आदेश संख्या-95 12.04.2023 द्वारा प्रो. एन. के. जोशी को देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के कुलपति पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या 65 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, तक के लिए नियुक्त किया गया था, इस क्रम में प्रो० जोशी का कार्यकाल. 03 वर्ष की पदावधि के उपरान्त 11 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो रहा है.’

इसे भी पढ़ें : CM धामी ने श्रमिक सेवा मोबाइल एप का किया लोकार्पण, 8,005 श्रमिकों के खाते में भेजी करोड़ों की राशि

आदेश में आगे लिखा है ‘देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नये नियमित कुलपति की चयन प्रक्रिया वर्तमान में प्रक्रियाधीन होने एवं उसमें समय लगने के दृष्टिगत देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय अधिनियम, 2011 की धारा-10(9) में विद्यमान व्यवस्था के अन्तर्गत राज्य सरकार की संस्तुति के क्रम में प्रो. एन.के. जोशी को श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार 12 अप्रैल, 2026 से अग्रेत्तर छह माह नियमित कुलपति की नियुक्ति होने अथवा अग्रेत्तर आदेश, जो भी पहले हो. तक के लिए प्रदान किया जाता है.’